पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्रांत अध्यापक संघ (सहायता प्राप्त) ने अपनी मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के प्रधान एमएस रावत के नेतृत्व में दिया गया। सचिव एसपी विरमानी के अनुसार पलवल जिले में एडिड स्कूल्स के स्टाफ को समायोजित करने के लिए पिछली सरकार ने आश्वासन दिया था तथा अधिकतर स्कूलों की प्रबंध समितियों ने एडिड स्टाफ को समायोजित करने के लिए लिखित सहमति आइडेंटी बांड के साथ दे दी थी परंतु यह कार्य राजनीतिक कारणों से संभव नहीं हो सका। जिस कारण कई स्कूलों के अध्यापक अन्य कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। वर्तमान समय में प्रबंध समितियां भी अपने हिस्से की 25 प्रतिशत की राशि देने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की है कि एडिड स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत पद पर कार्यरत स्टाफ को समायोजित किया जाए।





अगर किन्हीं कारणों से उक्त स्टाफ को समायोजित करने में कोई अड़चन आती है तो हरियाणा सरकार के कॉलेजों में तथा अन्य राज्यों की भांति एडिड स्कूलों में कार्यरत अध्यापक कर्मचारियों को इस राज्य में भी वेतन अनुदान की राशि 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत की जाए। जिससे प्रबंध समितियां अपने हिस्से की राशि देने में समर्थ रहें।