वोट बनवाने के लिए खा रहे हैं धक्के
लोगोंको मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों को मालूम ही नहीं है कि उनका वोटर कार्ड कैसे बनेगा आधार कार्ड कहां से बनेगा। वोटर कार्ड बनवाने के लिए हालांकि संबंधित बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी निर्धारित हैं। ज्यादातर लोगों ने शिकायत की कि उन्हें संबंधित मतदान केन्द्रों के बूथों में बीएलओ नहीं मिलते। वार्ड नंबर 26 स्थित काजीवाड़ा में रहने वाले पूरण सिंह गुलाटी, नेतराम शर्मा, थांई मोहल्ले के प्रवीण गर्ग पुलकित अग्रवाल ने बताया कि संडे के दिन वे देव समाज स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर गए तो वहां उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। उत्तमचंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उनकी प|ी का वोट तो है जबकि उसका निधन हो चुुका है। उनका खुद का वोट गायब है। उन्होंने बताया कि वह कई बार अपने मतदान केन्द्र देव समाज स्कूल में गए हैं। परंतु उन्हें कभी भी बीएलओ नहीं मिले। रविवार को गए तो फार्म मुश्किल से मिला। वहीं देव समाज स्कूल के बूथ नंबर 76 के बीएलओ उत्तमचंद ने बताया कि उन्हें फार्म ही नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में फोटोस्टेट कराना पड़ता है। थांई मोहल्ला निवासी पुलकित अग्रवाल के अनुसाह उन्हें वोट बनवाने का फार्म 6 रुपए में फोटोस्टेट वालों से खरीदना पड़ा। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रवक्ता प्रवीण गर्ग के अनुसार उन्होंने भतीजे विपिन गर्ग का वोट बनवाना था। उन्हें भी 6 रुपए का फार्म खरीदना पड़ा। उन्होंने इसकी शिकायत डीसी अशोक कुमार मीणा को की। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यवस्था में सुधार होगा। फार्म निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 6 रुपए का फार्म खरीदने की बात पर डीसी ने कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे।