बिजली के तार से लगी आग, ट्रक जला
पलवल| अलीगढ़रोड स्थित चांदहट थाने के पास बिजली के तार से ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक पूरी तरह जल गया। चांदहट पुलिस के अनुसार हरिशंकर शर्मा का ट्रक शुक्रवार रात जब अलीगढ़ रोड पर पहुंचा तो वहां का काम चल रहा था। सड़क वनवे थी। सामने से रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को साइड में किया। इसी दौरान ऊपर से जा रही बिजली की तार से ट्रक छू गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक उसमें भरी बीयर की खाली कैन जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।