पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष गांधी भाजपा में शामिल

नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष गांधी भाजपा में शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| नगरपरिषद के उपाध्यक्ष सुभाष गांधी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने पार्टी में शामिल होने वाले गांधी उनके सहयोगियों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। बाबा बलराम दास सेवा समिति के प्रधान सुभाष गांधी के साथ प्रेम तनेजा, सुभाष कुकड़ेजा, सतीश मखीजा, सुरेन्द्र तनेजा, रमेश वधवा बब्बल आदि भी भाजपा में शामिल हो गए। मंगला ने कहा कि गांधी उनके सभी सहयोगियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। गौरतलब है कि गांधी विधायक करण दलाल के खास समर्थकों में से माने जाते रहे हैं। सुभाष गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस में उपेक्षित थे। इसलिए वह भाजपा में शामिल हो गए।