- Hindi News
- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का सम्मेलन 15 को
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का सम्मेलन 15 को
पलवल| हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश गुप्ता के अनुसार संस्था का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 15 फरवरी को नरवाना में होगा। इसकी अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग करेंगे। मंडल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार सम्मेलन में मंडल के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा सरकार से बातचीत कर इन्हें हल कराने की कोशिश की जाएगी।