पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को जलाने का आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी को जलाने का आरोपी पति गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरोसिन डालकर प|ी को जलाने के आरोप में सदर पुलिस ने पति सास के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर पुलिस के अनुसार नारायण पर आरोप है कि उसने प|ी बबीता को आग लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया है। उसे गंभीरावस्था में दिल्ली के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दहेजप्रताड़ना का केस

हिलाको दहेज के लिए तंग करने के आरोप में सदर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शोलाका निवासी अनीशा ने इस्तगासे में कहा है कि उनकी शादी पुन्हाना स्थित मलानका निवासी तालिब से हुई थी। आरोप है शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रांसफार्मरले गए चोर

एककिसान के खेत से चोर बिजली का ट्रांसफार्मर ही ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि भुर्जा निवासी रामस्वरूप के खेत से 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोर ले गए।