पार्कों में हुड़दंग, पुलिस गश्त की मांग
पलवल | शहरके पार्कों में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। न्यू कॉलोनी स्थित श्रद्धानंद पार्क जीटी रोड स्थित मोती पार्क में मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने युवतियों पर छींटाकशी की। इसकी जानकारी लोगों को मिलने पर उन्होंने पुलिस गश्त की मांग की। मोती पार्क में दोपहर बाद करीब 10 लड़कों ने काफी हुड़दंग मचाया। इन्होंने युवतियों पर छींटाकशी की। लोगों ने मांग की है कि पार्कों में पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए। एक महिला के अपहरण के आरोप में कैंप पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सांवल विहार कालोनी निवासी मोहनश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी प|ी अचानक गायब हो गई। उन्हें आशंका है कि उसे किडनैप किया गया है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।