पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक परिचालक को बंधक बना माल सहित ट्रक लूटा

चालक-परिचालक को बंधक बना माल सहित ट्रक लूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चालकपरिचालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सरिए से भरे ट्रक को लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। होडल स्थित गढ़ी पट्टी निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके ट्रक पर विष्णु चालक है। जबकि कंडक्टर गुलाम हुसैन है। 4 फरवरी को रायपुर से सरिया लोड होकर ट्रक पलवल के लिए चला था। 8 फरवरी को चालक कंडक्टर गाड़ी लेकर पलवल के अलावलपुर चौक पर पहुंचे। इसके बाद चालक ने सरिया मालिक के पास फोन किया। मालिक ने कहा कि रविवार है। इसलिए सरिया कल उतरेगा। वह तथा परिचालक गाड़ी में ही सो गए। रात करीब साढ़े 12 बजे टाटा 407 में 7-8 लोग आए और ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद उनके हाथ मुंह बांध दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद गाड़ी को नूंह रोड की ओर ले गए। वहां चालक परिचालक को कारना गांव के पास रोड पर फेंक दिया। लोगों ने जब देखा तो उनके हाथ खोले। ट्रक में लाखों रुपए का सरिया भरा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिसचौकी के पास से ट्रक चोरी : पुलिसचौकी से चंद कदम की दूरी पर खड़े ट्रक को चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नया गांव निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 9 फरवरी को उनके चालक ने हाइवा ट्रक को हथीन गेट चौकी से चंद कदम दूरी पर खड़ा किया था। कुछ ही देर में ट्रक चोरी हो गया।





उन्होंने मालिक को फोन कर बताया कि ट्रक नहीं है। इसके बाद ट्रक चोरी का मामला दर्ज कराया गया।