पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में आप की जीत पर जश्न, निकाली रैली

दिल्ली में आप की जीत पर जश्न, निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत का असर पलवल में भी देखने को मिला। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। रैली संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। वर्मा ने कहा कि बीजेपी की सीएम पद की दावेदार किरण वेदी अपनी सीट तक नहीं बचा पाईं। उन्होंने कहा यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है जो दिल्ली में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।





रैली अनाज मंडी से मेन बाजार, आगरा चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर कुलदीप कौशिक, ब्रह्मदत्त, सुनीता शर्मा, अंजू कौशिक, धर्मेंद्र, रणधीर, मूलचंद आदि मौजूद थे।