मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
पलवल |मांगों कोलेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी अधिकारी तालमेल कमेटी के तत्वावधान में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश ऑडिटर श्रीपाल भाटी के नेतृत्व में दिया गया। ब्लॉक प्रधान हनुमान प्रसाद पाठक ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सचिव के कार्यालयों, कोठियों, विश्रामगृहों के लिए 10 साल में की गई खरीद की जांच कराई जाए। परीक्षाओं के परिणाम में एसएमएस रॉयल्टी को बंद करने की जांच हो। कोठी नंबर 17, 18 पर रेनोवेशन के नाम पर लाखों रुपए खर्च की जांच हो। बोर्ड के करोड़ों रुपए लंबे समय से हरियाणा के अधिकारियों की ओर बकाया हैं, उसकी वसूली समायोजन बोर्ड फंड में कराया जाए। खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए। इस मौके पर दरयाव सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र तेवतिया, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।