वाहन चोरी के प्रयास में दो गिरफ्तार
वाहनचोरी का प्रयास करते सिटी पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। झाबर नगर निवासी आशा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बोलेरो गाड़ी चालक अमन चलाता है। वह गाड़ी को डाकखाने के पास खड़ा करता है। एक दिन पहले गाड़ी से एक डैक 10 हजार रुपए चोरी हो गए।
चालक गाड़ी को छोडक़र घर चला गया। चालक को 11 फरवरी को सुबह कहीं गाड़ी लेकर जाना था। जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि तीन लडक़े ताला तोडक़र गाड़ी के अंदर बैठे थे। वह गाड़ी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो वे गाड़ी से उतरकर भागने लगे। लेकिन लोगों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया गया। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम खैलकलां निवासी राहुल, मीट मार्केट निवासी रोहित बताया। फरार साथी का नाम कृष्णा कॉलोनी निवासी पवन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोवाहन चोरी
दोजगह से वाहन चोरी हो गए। एक जगह से ट्रक दूसरी जगह क्वालिस चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। आमरू निवासी रणजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे सेठ जेठानंद धर्मशाला में विवाह समारोह में गए थे। जहां से क्वालिस गाड़ी चोरी हो गई। इसी तरह यूपी स्थित जबेरा निवासी गौतम प्रसाद का ट्रक मितरोल के पास से चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।