पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चोरियों पर अंकुश लगाएगी टीम

वाहन चोरियों पर अंकुश लगाएगी टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनचोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम का गठन किया है। इसके गठन का उद्देश्य वाहन चोरियों पर लगाम लगाना है। जिले में जो भी वाहन चोरी के मामले दर्ज होंगे, उन्हें यह टीम सुलझाएगी। इस टीम का इंचार्ज एएसआई चंदनसिंह को बनाया गया है। टीम में उनके अलावा करीब 8-10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एसपी कुलदीप सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं। सभी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखें। पुलिस कर्मी अधिक से अधिक रात में गश्त करें।