पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी पुलिस के शिकंजे में

अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी पुलिस के शिकंजे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सट्टा खाइवाली के आरोप में दो गिरफ्तार

सट्टाखाइवाली के आरोप में सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मुखबिर ने सूचना दी कि यूपी स्थित बहरेता निवासी राजू माल गोदाम रोड स्थित मुस्कान गार्डन के पास सट्टा खाइवाली कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे कब्जे से कैश भी बरामद हुआ है। इसके अलावा अहेरियान की चौपाल के पास से सिटी पुलिस ने श्यामकुमार को सट्टा खाइवाली के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भी कैश बरामद हुआ है।

भास्कर न्यूज | पलवल

फरारचल रहे एक पीओ को सदर पुलिस ने पकड़ा है। उस पर अवैध हथियार रखने का मामला थाने में दर्ज है। सदर पुलिस के अनुसार 2012 में आरोपी धतीर निवासी भारत के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत ने पीओ घोषित कर रखा है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी भारत दुधौला मोड़ पर धतीर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दहेजके आरोप में मामला दर्ज

दहेजप्रताड़ना के आरोप में सदर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुर्गापुर निवासी सुखदेव ने पु‍लिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी दो बहनों की शादी सहराला निवासी देवकरण प्रवीण के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही उनकी बहनों के ससुराल वाले दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। मांग पूरी होने पर मारपीट की जाने लगी। पुलिस ने पति देवर करण, सास, ससुर, चचिया ससुर, चचिया सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।