- Hindi News
- बिजली का तार टूटकर भैंसों पर गिरा एक मरी, दूसरी झुलसी
बिजली का तार टूटकर भैंसों पर गिरा एक मरी, दूसरी झुलसी
पलवल | बिजलीका तार टूटकर दो भैंसों पर गिर गया। इससे एक भैंस की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान पास में ही सो रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। रायपुर निवासी किशन सिंह के अनुसार शनिवार रात को बिजली के तार से चिंगारी निकली। इसके बाद तार टूटकर भैंसों पर गिर गया। इससे करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि दूसरी झुलस गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस बिजली निगम को दी। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी वहां मौके पर कोई नहीं पहुंचा।