गौरव गौतम बने सांसद प्रतिनिधि
पलवल | केंद्रीयराज्यमंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने चिरावटा निवासी गौरव गौतम को पलवल जिले का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गौरव ने अपनी नियुक्ति पर गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। गौरव को सांसद प्रतिनिधि बनने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश तेवतिया, जिला महामंत्री सुशील कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी जगपाल मांडौत, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता वीरपाल दीक्षित, धर्मचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, अविनाश शर्मा ने बधाई दी है।