पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | मानसिकरूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रमोद ने पु‍लिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बड़ा भाई गुलाब रूंधी रेलवे स्टेशन के पास रहता था। उसकी प|ी मायके गई हुई थी। 13 सितंबर को वह उनके मकान पर शराब के नशे में आया और खाना खाकर वापस चला गया। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। वह रूंधी रेलवे स्टेशन स्थित अपने भाई के घर पर गए तो देखा कि उसने बल्ली से लटककर खुद को फांसी लगा ली है। मानसिक परेशानी के चलते उनके भाई गुलाब ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।