कैंटर की टक्कर से क्लीनर की मौत
पलवल | कैंटरकी टक्कर से एक क्लीनर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली स्थित पन्ना मनमुर निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 सितंबर को वे अपनी गाड़ी में परचून का सामान लोड कर दिल्ली से कोलकाता के लिए चले थे। उनके साथ क्लीनर दिल्ली स्थित जेजे कॉलोनी निवासी रिफायत हुसैन भी था। जब उनकी गाड़ी रात को बघौला के पास पहुंची तो क्लीनर गाड़ी से उतरकर खड़ा था। इसी दौरान एक कैंटर आया और उसने क्लीनर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।