पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटूश्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खाटूश्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाटूश्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | पलवल

रेलवेरोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में बाबा खाटूश्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। ज्योति प्रचंड परमानंद शास्त्री ने की। इसके बाद गायक दीपक लक्खा, पप्पू शर्मा खाटू वाले, चंडीगढ़ से कन्हैया मित्तल ने भजनों से बाबा का गुणगान किया।

इन्होंने अपने भजनों से समां बांध दिया। भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और मस्ती में जमकर झूमे। इस दौरान श्याम रसोई सजाई गई थी। बाबा के भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र था। राधा-कृष्ण की झांकी मनमोहक थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली। संकीर्तन में इतने अधिक श्रद्धालु उमड़ पड़े कि पांडाल छोटा पड़ गया। बाबा खाटू श्याम को छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। इस दौरान समिति के सदस्य गौरव तायल, भाजपा नेता दीपक मंगला, दीपकरण दलाल, बसपा नेता सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। मंच संचालन गोपाल भारद्वाज ने किया।