- Hindi News
- विकलांग ट्राइसाइकिल यात्रा का पलवल में रोटरी क्लब ने किया स्वागत
विकलांग ट्राइसाइकिल यात्रा का पलवल में रोटरी क्लब ने किया स्वागत
पलवल | इटावासे दिल्ली जा रही विकलांग ट्राइसाइकिल यात्रा का कुसलीपुर स्थित लघु सचिवालय में जाकर रोटरी क्लब पलवल सिटी ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र गोला ने की। क्लब की ओर से चल रहे कार्यक्रम एक मुट्ठी अनाज के तहत विकलांग यात्रियों को आटा दिया गया तथा फलों का वितरण किया गया। क्लब की ओर से उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान कुलदीप सिंह एडवोकेट, राजीव गोयल, अरबिंद गोयल, सचिन जैन, तरुण मंगला, नरेंद्र बैंसला आदि मौजूद थे।