- Hindi News
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
एडीसीवीएस हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की। इसमें जिला उपनिर्वाचन अधिकारी प्रदीप, हथीन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी जगनिवास, होडल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान इंदौरा और पलवल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी जितेन्द्र दहिया, शुगर मिल पलवल के महाप्रबंधक जयवीर आर्य सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संवेदनशीलअति संवदेनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी : पलवलविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी जितेन्द्र दहिया ने बताया कि संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथों की सूची संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों से दी जाएगी। संवेदनशील अति संवदेनशील बूथों पर फ्लाइंग स्कवाड, स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो विविंग टीम के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अन्य बलों की टुकडिय़ां आवश्यकतानुसार तैनात की जाएंगी। दहिया ने कहा राजनीतिक दलों उम्मीदवारों द्वारा रैली जनसभा आयोजित करने के अलावा, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर आदि लगाने के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा हैंड बिल तथा अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम, सामग्री छपवाने वाले उम्मीदवार द्वारा छापने वाली सामग्री की प्रतियों की संख्या, प्रकाशक का नाम, मोबाइल दूरभाष नंबर का उल्लेख करना होगा। दहिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा चुनाव खर्च के लिए 28 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को बैंक में अपना खाता खोलना होगा।
उम्मीदवार अपने खाते से 25 हजार रुपए तक की राशि नकद निकाल सकते हैं। यदि इससे अधिक की राशि निकाली जाती है तो उसके लिए उन्हें चेक का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्चे के लेखा-जोखा के लिए रजिस्टर लगा कर उसमें प्रतिदिन का ब्यौरा भरना होगा। इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव से संबंधित अन्य जानकारियां भी दीं। हुड्डा ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रकार टीमों के नोडल अधिकारियों की एक बैठक ली। इसमें उनसे संबंधित चुनाव प्रक्रिया की ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ न