पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना: बैंक ने शिविर लगाकर 100 लोगों के खोले खाते

जन-धन योजना: बैंक ने शिविर लगाकर 100 लोगों के खोले खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| नगरपरिषद के वार्ड नंबर 10 में पंजाब एंड सिंध बैंक के तत्वावधान में जन-धन योजना के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में वार्ड पार्षद शशि फागना के सहयोग से बैंक ने करीब 100 नए खाते खोले। लोगों के मौके पर ही खाते खोले गए। शिविर में आए लोगों के बैंक कर्मचारियों ने स्वयं फार्म भरे तथा उन्हें खाता खुलवाने से पहले योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गई। लोगों की सहमति पर खाते खोले गए। अभी तक बैंक करीब 800 खाते खोल चुका है। अन्य स्थानों पर भी बैंक शिविर लगाकर खाते खोलेगा।

पलवल में बैक के खाते खोलते बैक अधिकारी।