- Hindi News
- भाषण प्रतियोगिता में गुंजन को पहला स्थान
भाषण प्रतियोगिता में गुंजन को पहला स्थान
पलवल| सरस्वतीमहिला कॉलेज में भाषण वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। भाषण, वादविवाद कविता पाठ प्रतियोगिताओं का विषय हिंदी भाषा की स्थिति था। भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा गुंजन ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भारती ने दूसरा, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनीता ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने दूसरा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रुचि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वादविवाद प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका शर्मा डॉ. हर्ष डूडेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।