- Hindi News
- लूटपाट की कोशिश में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
लूटपाट की कोशिश में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
पलवल | लूटपाटकी कोशिश में सीआईए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू सरिया बरामद किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि मंडकोला रोड पर एक कोठरे के सामने दो लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। उनके पास हथियार भी हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक युवक ने आकर सिपाही पवन की गर्दन पर चाकू लगाकर कहा जो कुछ है निकाल दो। इसी दौरान दूसरे पुलिस जवान ने गाड़ी की बत्ती जला दी तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम यूपी स्थित फिरोजाबाद झील की पुलिया निवासी प्रमोद फिरोजाबाद स्थित लालू निवासी दीपक बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू सरिया बरामद किया है।