वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत
पलवल| वाहनकी टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जटोला निवासी अनिल ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पृथला स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को एक अज्ञात युवक डूंडसा मोड़ की ओर से उनकी कंपनी की तरफ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोरचरी में रखा दिया है।