अंग्रेजी शराब के साथ सेल्समैन गिरफ्तार
भास्करी न्यूज. पलवल | चांदहटपुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुखबिर ने सूचना दी कि चांदहट बड़ौली रोड पर देसी शराब के ठेके के साथ एक कमरे में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेची जा रही है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तैनात ठेके का सेल्समैन यूपी स्थित भगत नगरिया निवासी चंद्रपाल पुलिस को आता देख भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। कमरे की तलाशी ली गई तो पुलिस को वहां से 37 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने मालिक कौंडल निवासी यशपाल तेवतिया की मिलीभगत से शराब बेचता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।