पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी काॅलेज में नवंबर में होगा जोनल यूथ फेस्ट

एसडी काॅलेज में नवंबर में होगा जोनल यूथ फेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | जोनलयूथ फेस्ट को लेकर बुधवार को एसडी कॉलेज में बैठक हुई। इसमें अतिथि के रूप में एमडी यूनिवर्सिटी यूथ वेलफेयर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर आनंद शर्मा प्रताप राठी मौजूद थे। अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमके अरोड़ा ने की। बैठक में आनंद शर्मा ने कॉलेजों के आए प्रतिनिधियों प्रिंसिपलों को बताया कि पलवल के एसडी कॉलेज में 2, 3 4 नवंबर को यूथ फेस्ट होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले कॉलेजों को 20 अक्टूबर तक फार्म जमा कराने होंगे। यूथ फेस्ट में आने वाले छात्र-छात्राओं को रहने की कोई परेशानी आए, इसके लिए कॉलेज के प्रिंसिपल एमके अरोड़ा को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान स्लोगन का भी इवेंट होगा। इसमें पहली बार पहला, दूसरा तीसरा इनाम दिया जाएगा। स्लोगन की थीम प्रकृति से छेड़छाड़ होगी। इसमें सफेद पेपर पर केवल लाल हरे रंग का ही प्रयोग किया जाएगा। जोनल यूथ में ओवर ऑल विजेता कॉलेज को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार शील्ड दी जाएगी। फेस्ट के लिए 2 नंवबर को सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।