दो मकान से चोर ले गए सामान
एकही रात में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। कैंप पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
मोहन नगर निवासी रतनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11-12 सितंबर की रात को चोर उनके मकान से लैपटॉप, पैन ड्राइव, मोबाइल फोन, डाटा कार्ड कुछ रुपए ले गए। इसके अलावा चोर राजवती के मकान से भी मोबाइल बैंक की पासबुक ले गए।
रुपएदेने पर की मारपीट : रुपएदेने पर एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में सिटी पुलिस ने एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सेक्टर-2 निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे अपने घर के आगे घूम रहे थे। इसी दौरान पातली खुर्द निवासी हेमराज आया और उनसे शराब के लिए रुपयों की मांग करने लगा। जब उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया तो आरोपी गाली देने लगा तथा उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उनके पेट में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।