चाकू की नोक पर मकान में घुसकर लूटपाट
मारपीट कर कैश छीना गाड़ी को आग लगाई
एककॉलोनी में तीन अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर एक महिला उसकी भतीजी को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी पतराम, डीएसपी पलवल सुखबीर, सीआईए, कैंप पुलिस, क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस्लामाबाद निवासी बबिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को घर पर वे तथा उनकी भतीजी थी जो उनके पास ही रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही है। उनका छह माह का पुत्र भी उनके पास ही था। तीन व्यक्ति उनके घर के दरवाजे पर आए तथा उन्होंने आवाज लगाई। उन्होंने दरवाजा खोला ओर पूछा क्या बात है तो आरोपियों ने उनसे कहा कि उनके पति शिवम ने उन्हें भेजा है और वे सफेदी करने वाले हैं। बात करते-करते वे मकान के अंदर गए। उन्होंने अपने पति का मोबाइल फोन मिलाया तो उनसे मोबाइल फोन छीन लिया गया। धक्का देकर उन्हें कमरे में धकेल दिया। उनकी भतीजी का मुंह बंद कर हाथ-पैर बांध दिए। उनके भी आरोपियों ने हाथ पैर बांध दिए। उनके छह माह के बच्चे को आरोपियों ने ले लिया तथा उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर कहा कि वह उन्हें अपना कीमती सामान बताए, नहीं तो वे बच्चे को जान से मार देंगे।
तीनों लुटेरे उनके कमरे में रखी अलमारी बैड से 4 सोने की चूडियां, 2 तगड़ी, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने के कुंडल, 2 घड़ी, कुछ चांदी के सिक्के, 6 जोड़ी पायजेब, नए कपड़े ट्राली बैग सहित ले गए। इसके अलावा आरोपी उनके तीन मोबाइल फोन 9 हजार रुपए भी ले गए। जाते समय उनके कानों के टॉपस, नाक की बाली, मंगलसूत्र, भतीजी की नाक की बाली, कानों की बाली खसोट कर ले गए। तीनों आरोपियों में से दो की उम्र करीब 30 से 35 साल एक की उम्र 18 साल थी। पीछा करने या शोर मचाने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वे उनके बच्चे को खत्म कर देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।