पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने जेब खर्च बचा कर राहत कोष में दी राशि

छात्रों ने जेब खर्च बचा कर राहत कोष में दी राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के लिए डीसी के.मकरंद पांडुरंग की देखरेख में जिला रेडक्रॉस रिलीफ फंड में काफी लोग सहयोग कर रहे हैंं। सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत के अनुसार मेडिकल पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन पलवल ने 11 हजार रुपये, सब्जी मंडी एसोसिएशन ने 15 हजार रुपये, टैगोर शिक्षा निकेतन सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अपने जेब खर्च की राशि 10 हजार 350 रुपये, एनजीएफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने 5 हजार रुपये, सिंगला हाइवे सर्विस स्टेशन पलवल जय किसान सेवा सदन ने 21-21 सौ रुपये, करीमपुर निवासी राजेश कुमार घासीराम पन्नाालाल सर्विस स्टेशन ने 11-11 सौ रुपये की राशि राहत कोष के लिए दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीडि़तों के लिए जिला रेडक्रॉस रिलीफ फंड में अधिक से अधिक दान राशि लघु सचिवालय स्थित जिला रेडक्रॉस कार्यालय के माध्यम से जमा कराएं।

जम्मू-कश्मीर के आपदा पीिड़तों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करते कर्मचारी।