- Hindi News
- आरएसएस ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
आरएसएस ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
पलवल|राष्ट्रीय स्वंयसेवकसंघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय में डीसी के. मकरंद पांडुरंग को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि 14 सितंबर को रोहतक स्थित हुडा सिटी पार्क में संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई स्थानीय व्यक्ति जितेंद्र गहलावत के साथ मारपीट की गई। उस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। संघ ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर देशभक्त आर्य, बिजेंद्र मंगला, भगतसिंह सर्राफ, सुरेन्द्र हंस, संदीप सिंगला, महेंद्रसिंह, योगेंद्र, दिनेश कुमार, प्रवीणकुमार, दीपक कौशिक, राजेंद्र बैंसला, हरीश पायला, गौरव, प्रेमचंद मंगला, उदयप्रकाश, गुरुनाम, बिजेंद्र, अनिल, विपिन आदि मौजूद थे।