- Hindi News
- बाढ़ पीडितों के लिए बिजली कर्मियों ने दिया एक दिन का वेतन
बाढ़ पीडितों के लिए बिजली कर्मियों ने दिया एक दिन का वेतन
जम्मू-कश्मीरमें आई प्राकृतिक आपदा को लेकर जहां बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पलवल के पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद के लिए पलवल में जगह-जगह से राहत राशि एकत्र की। गुरूवार को सर्व कर्मचारी संघ रोडवेज के कर्मचारियों ने पलवल बस अड्डे से रोडवेज कर्मचारियों से बस अड्डा से लेकर मीनार गेट तक के दुकानदारों से राहत राशि एकत्रित की। सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय ऑडिटर श्रीपाल भाटी ने बताया कि पूरे हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन काटने के लिए प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिख दी है ताकि बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक से अधिक राहत राशि दी जा सके। पलवल जिले में 10 लाख रुपये की राहत राशि एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पलवल शहर में तीन दिन राहत राशि एकत्र की जाएगी। उसके बाद होडल, हसनपुर हथीन से भी राहत राशि एकत्रित की जाएगी। इस अवसर पर राहत राशि एकत्रित करने वालों में हनुमान पाठक, बनवारीलाल, राजबीर, प्रतिपाल सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।