पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान से जेवरात ले गए चोर, मामला दर्ज

मकान से जेवरात ले गए चोर, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमकान में घुसकर चोरी करने के आरोप में चांदहट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चांदहट निवासी हरीशचंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि 15-16 की रात को चोर उनके मकान में घुसकर मकान से सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोबाइकें चोरी: अलग-अलगस्थानों से चोरों ने दो बाइकें चोरी कर ली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। रेवाड़ी स्थित नंदरामपुर निवासी अशोक कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृष्णा कॉलोनी के पास उनका सेंटर है। उन्होंने अपनी बाइक गेट पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद देखा तो उनकी बाइक गायब थी।

चोर उनकी बाइक को चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोरों ने पंचवटी कॉलोनी निवासी दीपक की बाइक को पलवल रेलवे स्टेशन के पास से चोरी कर लिया।