मारपीट के आरोप में 14 लोगों पर मामला
पलवल | पांचलोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में कैंप पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रहराना निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे कॉलेज से घर के लिए जा रहे थे। सड़क पर उनके पिता वीरसिंह पप्पू, सोनू, अनिल, बबीता, कल्लो, अनीता, ममता, कमलेश, गोला, कलवा, भूरा, रवि, भारत, चमेली की आपस में कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके पिता को पीटा तथा ईंट बरसाईं। वह गया तो उसे भी पीटा। भाई टेकचंद नेपाल को भी पीटा तथा बुआ वीरवती के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।