पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक लूटने हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

ट्रक लूटने हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑयलसे भरे ट्रक को लूटने हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से एक आरोपी मंदीप को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि परशुराम को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

सदर एसएचओ जयवीर के अनुसार 28 अगस्त को असावटी स्थित इंडियन ऑयल से ट्रक में करीब साढ़े 31 लाख रुपए का ऑयल लोड कर ट्रक चालक सुर्खी निवासी परशुराम मुरादाबाद के लिए चला था। लेकिन माल वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक परशुराम की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो सारा मामला सामने गया। पूछताछ में पता चला कि 22 जून 2013 को कंपनी का ट्रक ऑयल लेकर चला था। ट्रक को चालक नवीन बिहारी लेकर चला। रास्ते में मंदीप रविंद्र ने ट्रक चालक को शराब पिलाई तथा उसकी हत्या कर ऑयल से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। 2014 में इसी तरह से एक ट्रक फिर से ऑयल से भरकर चला तो उसके चालक की भी आरोपियों ने राजस्थान में ले जाकर हत्या कर दी और ट्रक को माल सहित लूटकर फरार हो गए।

28 अगस्त 2014 को ट्रक चालक परशुराम जब कंपनी से ऑयल भरकर ट्रक लेकर चला तो कंपनी से कुछ ही दूरी पर आरोपी मंदीप उस ट्रक में सवार हो गया और चालक को शराब पिलाई तथा ट्रक लेकर नरवाना रोड पर पहुंचे। वहां एक कोठरे में सारा माल खाली कर दिया। इसके बाद ट्रक को ऊचाना मंडी में छोड़ दिया। पुलिस ने वहां से ट्रक माल को बरामद कर लिया।