- Hindi News
- विश्वकर्मा समाज स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे : दलाल
विश्वकर्मा समाज स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे : दलाल
पलवल | पांचालविश्वकर्मा समाज ने रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करण दलाल थे। इस दौरान दलाल ने कहा कि जिस विश्वकर्मा समाज ने पूरी दुनिया का निर्माण किया। वह विश्वकर्मा समाज स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। दलाल ने कहा विश्वकर्मा समाज ने सही फैसला लिया तो निश्चित रूप से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। इस दौरान राजपूत सभा के राजेश सिंह, ब्राह्मण नेता गिर्राज दत्त शर्मा, लख्मी मैनेजर आदि भी मौजूद थे।
पलवल में पंचाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक करण दलाल।