मंच ने राजा राव तुलाराम को किया याद
पलवल |इंसाफ मंचकी ओर से मंगलवार को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1857 के महानायक राव राजा तुलाराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष कुंवर राजेंद्र सिंह ने की। राव तुलाराम के जीवन स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर पूर्व पार्षद प्रकाश चंद सिंगला ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुल्लू पहलवान, श्री वैश्य अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष देवीचरण मंगला, कुंवर विश्वजीत, राजेंद्र कौशिक एडवोकेट, रघुबीर पूर्व सरपंच, हरीचंद भाटी, वेदप्रकाश, शिवराम, बाबूराम बैंसला आदि मौजूद थे।