पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमका जेल में कैदी ने लगाई फांसी

नीमका जेल में कैदी ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाजिला जेल में एक कैदी ने बुधवार तड़के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कैदी बुधवार तड़के करीब 4 बजे बाथरूम गया था। लेकिन काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो जेल कर्मचारियों ने वहां जाकर देखा। अंदर से कोई जवाब मिलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां उसे फांसी से लटका पाया गया। जेल प्रशासन के अनुसार कैदी पर नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप था। घटना की सूचना मजिस्ट्रेट निकिता भारद्वाज एवं सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुष्कर्मका आरोप था

थानासदर पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी स्थित कोसीकलां निवासी 25 वर्षीय करण अगस्त में पलवल निवासी एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। 15 सितंबर को उसे कैंप थाना पलवल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से नाबालिग लड़की भी बरामद कर ली गई थी। लड़की का मेडिकल कराए जाने पर बलात्कार की पुष्टि हुई। इसके बाद 19 सितंबर को आरोपी करण को पलवल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया था। उसी दिन से करण जेल में बंद था।

अंगोछे के फंदे से लगाई फांसी

बतायाजाता है वह जब से जेल में आया था तब से उदास रहता था। जेल वार्डनों ने मंगलवार शाम को अन्य बंदियों के साथ उसे भी बैरक में बंद कर दिया था। बुधवार तड़के करीब 4 बजे करण बाथरूम में गया। मगर वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो बैरक में बंद अन्य बंदियों ने वहां जाकर देखा तो वह बाथरूम में वेंटिलेशन के लिए लगे रोशनदान पर अंगोछे से फांसी लगाकर लटका हुआ था। बंदियों ने इस मामले की सूचना जेल वार्डन को दी। मामले की सूचना जेल अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड की जानकारी जिला पुलिस सीजेएम को दी। मजिस्ट्रेट निकिता भारद्वाज की देखरेख में शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया।

मामलेकी हो रही है जांच

जेलसुपरिंटेंडेंट दीपक शर्मा के अनुसार घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसमें जेल प्रशासन की कोई ला