पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिपूर्ण निष्पक्ष होंगे चुनाव: डीजीपी

शांतिपूर्ण निष्पक्ष होंगे चुनाव: डीजीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाके सभी कंट्रोल रूम में दो मोबाइल नंबर 15 अक्टूबर को मतदान के दिन शुरू किए जाएंगे। ये नंबर केवल चुनाव के दिन के लिए ही होंगे ताकि किसी भी तरह बूथ संबंधित जानकारी इन नंबरों पर दी जा सके। जहां कोई चुनाव में गड़बड़ी की सूचना आएगी तो इन नंबरों पर संपर्क होते ही तुरंत फोर्स मौके पर पहुंच जाएगी। उक्त जानकारी डीजीपी हरियाणा एसएन वशिष्ठ ने पलवल के एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को मतदान से 72 से 48 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। जिससे चुनाव शांतिपूर्वक कराया जा सके।

उन्होंने कहा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ का जायजा लिया जा रहा है। चुनाव पूरी तरह से शांति पूर्वक निष्पक्ष कराया जाएगा। उन्होंने कहा हरियाणा में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए 80 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की मिली हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, बिहार पुलिस के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस की भी मांग की गई है। इस मौके पर रेवाड़ी रेंज के आईजी शत्रुजीत कपूर, एसपी पलवल पतराम सिंह उपस्थित थे।

पलवल. पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते डीजीपी एसएन वशिष्ठ।