- Hindi News
- पलवल से दो और होडल क्षेत्र से एक ने भरा नामांकन
पलवल से दो और होडल क्षेत्र से एक ने भरा नामांकन
पलवल| जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी के. मकरंद पांडुरंग के अनुसार बुधवार को पलवल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो और होडल से एक कैंडीडेट ने नामांकन भरा है। पलवल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से केपी सिंह ने निर्दलीय कैंडीडेट के रूप में फार्म भरा है। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार वीरपाल ने नामांकन भरा है। जबकि होडल विधानसभा क्षेत्र से चमेली देवी ने निर्दलीय नामांकन भरा है। डीसी के अनुसार हथीन विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। उधर बीजेपी प्रत्याशी दीपक मंगला गुरुवार को नामांकन भरेंगे।