पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत आज

अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | शहरमें महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया। सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजीव मंगला के अनुसार समारोह की शुरूआत गुरुवार सुबह 5 बजे प्रभातफेरी से होगी। इसके बाद दरबार कुआं स्थित सेठ चुन्नीलाल की धर्मशाला में हवन यज्ञ होगा। 26 सितंबर को जरूरतमंदों को गीता भवन में भोजन खिलाया जाएगा। 27 सितंबर को महिला सम्मेलन होगा। जबकि शाम को युवा सम्मेलन होगा। 28 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर एसपी मित्तल, संजीव मंगला, सुरेंद्र गर्ग, देवीचरण मंगला, दिनेश गर्ग, ओमकार मंगला आदि मौजूद थे।