पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों के बल पर बदमाशों ने परचून से भरा ट्रक लूटा

हथियारों के बल पर बदमाशों ने परचून से भरा ट्रक लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होडल | राष्ट्रीयराजमार्ग बावरी मोड के निकट हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने चालक परिचालक को बंधक बनाकर परचून के सामान से भरे ट्रक को लूट लिया। बदमाश इसके बाद बंधक चालक परिचालक को हथीन के निकट जंगलों में छोड़ गए। पुलिस ने ट्रक मालिक के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक पलवल निवासी नत्थू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका ट्रक दिल्ली से रायपुर कंपनी में लगा है। चालक राकेश परिचालक अशोक के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए 22 सितंबर को परचून का सामान लेकर चले थे। जब वह होडल बावरी मोड़ के निकट पहुंचे तो गाड़ी में सवार आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने अपनी गाड़ी को आग लगाकर ट्रक रोक लिया और चालक परिचालक को बंधक बनाकर उन्हें हथीन के निकट जंगल में डालकर फरार हो गए। सुबह लोगों ने बंधक चालक परिचालक को मुक्त कराया। तब कहीं जाकर चालक राकेश ने लूट की सूचना ट्रक मालिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।