पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए मांगने का आरोप, बसपा प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

रुपए मांगने का आरोप, बसपा प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवलविधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुशील शर्मा उर्फ काले ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वे नॉमिनेशन भरने की पूरी तैयार कर चुके थे लेकिन ऐन टाइम पर उन्हें पार्टी ने धोखा दे दिया। उनसे रुपए की मांग की गई। रुपए देने पर उनकी टिकट काट दी गई। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने बीएसपी से इस्तीफा दे दिया। गुस्से में उनके समर्थकों ने बीएसपी के पोस्टर बैनर जलाए। सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी टिकट को इसलिए काट दिया गया है क्योंकि उनसे पार्टी के हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले पदाधिकारियों ने रुपयों की मांग की थी। इसलिए उनकी टिकट काटकर किसी दूसरे को दी जा रही है। उन्हें नामांकन भरने से मना कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम पद के प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कुछ दिन पहले पलवल में एक जनसभा में भावी एमएलए कहते हुए उनके पक्ष में लोगों से मतदान करने की भी अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में बीएसपी का कोई जनाधार नहीं है। वे शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे बैठक कर निर्णय लेंगे कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे। अगर समर्थकों ने उनसे कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ें तो वे लड़ेंगे।