- Hindi News
- पलवल से 8 प्रत्यािशयों ने भरे नामांकन पत्र
पलवल से 8 प्रत्यािशयों ने भरे नामांकन पत्र
पलवलविधानसभा क्षेत्र से अंतिम दिन शनिवार को 8 कैंडीडेट ने नामांकन भरे। जबकि कुल 19 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से तीन महिलाएं भी हैं। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि शनिवार को सबसे ज्यादा 8 नामांकन भरे गए। नामांकन पत्र भरने वाली तीन महिलाओं में से दो ने कवरिंग प्रत्याशी एक महिला ने प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की 29 सितंबर को स्क्रूटनी सुबह 11 बजे से होगी।
1 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। शनिवार को बीएसपी प्रत्याशी सुभाष कत्याल, हरियाणा जनचेतना पार्टी से अशोक चुघ, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से मांगेराम शर्मा, हरियाणा लोकहित पार्टी से विकास चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टीकाराम हुड्डा, मुकुल, शीला देवी शैलेंद्र ने नामांकन पत्र भरे। बीजेपी छोड़कर बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल पहले भी कई बार चुनाव लड़ चुके हैं।
करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी: बीएसपीप्रत्याशी सुभाष कत्याल के पास पांच लाख नकद प|ी के पास भी पांच लाख रुपए नकद हैं। उनके पास 100 ग्राम तो प|ी के पास 400 ग्राम गोल्ड है। उनके पास कोई वाहन नहीं है। जबकि प|ी के पास दो ट्रक एक कार हैं। उनके पास 2 करोड़ 90 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है वहीं उनकी प|ी के पास 96 लाख की प्रॉपर्टी है। हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रत्याशी अशोक चुघ के पास 45 हजार 500 रुपए कैश, प|ी के पास 18 हजार 600 रुपए कैश है। उनके पास एक बाइक, पांच ग्राम सोना प|ी के पास 190 ग्राम गोल्ड है। उनके नाम 1 करोड़ 7 लाख की प्रॉपर्टी प|ी के नाम 50 लाख की प्रॉपर्टी है। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी मांगेराम शर्मा के पास 20 हजार रुपए कैश है जबकि प|ी के पास 50 ग्राम सोना है। हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी विकास चौहान के पास 20 हजार रुपए नकद एक कार है जबकि उनकी प|ी पर 50 ग्राम सोना है। निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र के पास 47 हजार रुपए नकद जबकि उनकी प|ी के पास 44 हजार रुपए कैश है।
शेषपेज 15 पर
उनकेपास 90 ग्राम सोना प|ी के पास 150 ग्राम गोल्ड है। निर्दलीय प्रत्याशी मुकुल के पास 1 लाख 20 हजार 400 रुपए कैश, एक बाइक तथा एक सोने की अंगूठी है।