जय सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त
पलवल| चुनावआयोग ने पलवल और होडल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जय सिंह को सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जय सिंह से पलवल तथा होडल विधानसभा क्षेत्र की चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए विश्राम गृह पलवल में रोज अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
उनका मोबाइल नंबर 08059270494 तथा दूरभाष नंबर 01275-246924 है। इन पर उनसे संपर्क किया जा सकता है।