पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान का डीसी ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान का डीसी ने किया शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| निर्मलभारत अभियान के तहत डीसी के मकरंद पांडुरंग एडीसी वीएस हुड्डा ने राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान के संदर्भ में पंचायत भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 23 अक्टूबर तक चलेगा। डीसी के अनुसार अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता निजी शौचालय निर्माण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान डीसी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स, पंच-सरपंचों तथा अधिकारियों को गंदगी करने की शपथ दिलाई। एडीसी वीएस हुड्डा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैली गंदगी को सभी की भागीदारी के साथ सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से ही दूर किया जा सकता है। इससे जलजनित बीमारियां दूर रहेंगी। साथ ही आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस मौके पर कार्यकारी अभियन्ता पंचायती राज पलवल, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन होडल, हसनपुर वकील अहमद मोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी पलवल सुमेर सिंह चौहान, जनस्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि विभाग, जिला सहायक समन्वयक, आंगनवाड़ी वर्कर ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच आदि मौजूद थे।