पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह संपन्न

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवैश्य अग्रवाल सभा की ओर से चल रहा चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिल्ली से सांसद विजय गोयल मुख्य अतिथि थे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल शरण गर्ग, बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष भानीराम मंगला, क्राउन ग्रुप के निदेशक जेपी गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक संजीव मंगला एवं महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया।

इस दौरान वैश्य समाज के समाजसेवी एवं समाज सेवा में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। पलवल से भाजपा के प्रत्याशी दीपक मंगला, अतुल मंगला एडवोकेट, कैंसर के विशेषज्ञ डा. पवन कुमार गुप्ता, हरियाणा स्टेट में तीरंदाजी में प्रथम स्थान स्थान हासिल करने पर आशीर्वाद गोयल को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज में फैल रही कुप्रथाओं पर रोक लगाने पर बल दिया। श्री वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा प्रकाशित वैश्य दर्पण पत्रिका का भी वितरण किया गया। समारोह में सभा के मुख्य संरक्षक सतप्रकाश मित्तल, उपाध्यक्ष भगवत सिंगला, सचिव धर्मपाल गोयल, कोषाध्यक्ष ओंकार मंगला, महिला इकाई की प्रधान अल्पना मित्तल तथा युवा इकाई के प्रधान यशपाल गोयल आदि मौजूद थे।

पलवल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।