गायिका पूर्णिमा के भजन ने समां बांधा
पलवल | जेठानंदपंजाबी धर्मशाला में भक्तमाल कथा श्री राम महोत्सव के दूसरे दिन वृंदावन की भजन गायिका पूर्णिमा ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सभा की ओर से प्रधान सुशील कथूरिया, डॉ. राज सरदाना, मुकेश मित्तल, कैलाश छाबड़ा, आत्मप्रकाश सरदाना, देवेन्द्र गांधी आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन उपाध्यक्ष बंसीधर मखीजा ने किया। कथा में पूर्णिमा ने कहा कि प्रभु को पाने का साधन प्रभु की भक्ति है। उन्होंने कहा भक्त की पहचान करना मुश्किल है। भक्तों की पहचान गोबिंद को ही है। सचिव गुलशन नारंग के अनुसार चार दिन तक 1 अक्टूबर तक वृंदावन की पूर्णिमा द्वारा भक्तमाल कथा श्याम भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी।