एडीसी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबन्धित अधिकारियों कर्मचारियों की एडीसी गरिमा मित्तल ने पंचायत भवन पलवल में बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आधार कार्ड बनवाने के प्रति ग्रामीण लोगों को प्रेरित करने संबन्धित ग्रामीण क्षेत्रों का डाटा तैयार करने, स्वच्छ भारत मिशन अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने संबन्धित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार लाएं तथा जनहित के कार्यों योजनाओं के सही क्रियान्वयन में अपना पूर्ण दायित्व निभाएं। उन्होंने अपना विभागीय कार्य तत्परता से करने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार (ग्रामीण) मोहम्मद दानिश ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, इस मिशन को महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को लांच किया गया है। इसके अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए अब गांव वासियों को 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। इसमें 2000 रुपए की राशि पानी की सुविधा हाथ धोने की व्यवस्था के लिए शामिल है। जिले में इस मिशन को सफल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में पंचायती राज के एक्सईएन यूनुस खान, पीओ ओमवीर तेवतिया, डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी नवीन कुमार बृजलाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मदनपाल अन्य बीडीपीओ, पंचायती राज के एसडीओ ग्राम सचिवों ने भाग लिया।
पलवल. पंचायात भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करती एडीसी गरिमा मित्तल।