- Hindi News
- हवन यज्ञ के साथ गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ
हवन यज्ञ के साथ गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ
सहकारीचीनी मिल की प्रबंध निदेशक अलका चौधरी ने मंगलवार को गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर परंपरागत तरीके से हवन यज्ञ कर आहुतियां अर्पित की गईं। शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मिल के अधिकारी कर्मचारी पिराई सत्र के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के साथ-साथ किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी छोड़ें। उन्होंने कहा, वर्तमान में लगभग 5500 किसानों के माध्यम से इस मिल की इस सीजन में लगभग 15 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिलने की संभावना है। मिल गन्ना खरीदने के लिए 20 गन्ना क्रय केंद्रों को भी चलाएगी। इस पिराई सत्र में चीनी का उत्पादन एक लाख 40 हजार क्विंटल होने का अनुमान है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे मिल में मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं आधुनिक तरीकों को अपनाते हुए अधिक से अधिक गन्ने की खेती करें।
उन्होंने कहा, गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए गन्ने की समय पर बिजाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, इस बार चीनी की रिकवरी का टारगेट लगभग 9 प्रतिशत रखा गया है। इस मौके पर मिल निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, उपकृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद, हरेन्द्र सिंह बीसला, नसीरुद्दीन, बिजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, श्याम सुंदर, सुखराम, मिल के अधिकारी केएस ढाका, संजीव कुमार, वजीर सिंह ढिल्लो, एलडी गोयल, हरीचंद तेवतिया, राजेन्द्र सिंह, चरण सिंह, आरएस राठी, आरके यादव, भगवान सिंह, वीके गोयल आदि मौजूद थे।
पलवल. सहकारी चीनी मिल के शुभारंभ के अवसर पर हवन करते अधिकारी।