पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुन्हाना को उपमंडल का दर्जा और लड़कियों के लिए कॉलेज की सौगात

पुन्हाना को उपमंडल का दर्जा और लड़कियों के लिए कॉलेज की सौगात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर वीरवार को मेवात के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने पुन्हाना को उपमंडल का दर्जा देने के साथ-साथ लड़कियों के लिए कॉलेज, इंद्री को उप तहसील का दर्जा देने का ऐलान किया। इसके अलावा लोगों की मांग पर उन्होंने राजीव गांधी रैनवाल परियोजना के अधिकारी पलवल के बजाय पुन्हाना में बैठने की बात कही। सीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निपटारा करने के लिए सीएम विंडो खोलने के साथ ही तावड़ू खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटारा कर अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मेवात किसी भी क्षेत्र में पीछे रहे। यहां पर शिक्षा, रोजगार, उद्योग, कृषि और खेल जैसे क्षेत्रों में पूर्ण विकास हो। सीएम ने कहा कि बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए गांवों, कस्बों शहरों में पुराने बिजली के तार बदले जाएंगे और जहां भी जरूरत होगी वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।





मेवात के लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों और चंडीगढ़ में अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि सभी जन शिकायतें लघु सचिवालय में सीएम विंडो पर प्राप्त की जाएंगी और इनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।

224शिकायतों का निपटारा : लघुसचिवालय में मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के लिए खुला दरबार लगाया, जिसमें 224 शिकायतें आईं। उन्होंने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुन्हाना के विधायक रहीश खान ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि मेवात की आवाम भाईचारे सद्भाव के साथ रहते हुए सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करेगी।